ChhattisgarhMiscellaneous

वेतन वृद्धि की मांग, बजरंग केमिकल के कर्मियों ने खोला मोर्चा

Share

आरंग। आरंग के बंजरंग केमिकल कंपनी के कर्मचारियों ने आज वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि उन्हें 200 रुपए रोज पर 8 घंटे काम कराया जाता है। वे वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई हैं। बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के कर्मचारियों में कम वेतन मिलने से नाराजगी है। आज सुबह बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button