ChhattisgarhCrimeRegion
थ्री स्टंप्स ऑनलाइन सट्टा एप के संचालक बाबू खेमानी का भाई समेत 2 और आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। थ्री स्टंप्स ऑनलाइन सट्टा एप के संचालक बाबू खेमानी के भाई समेत 2 और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें महासमुंद से संदीप असरानी और उसका साथी शामिल हैं। संदीप असरानी बाबू खेमानी का बुआ का लड़का है। वह बाबू खेमानी और उसकी टीम को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध करवाता था। बाबू खेमानी से जब्त सिम भी संदीप असरानी के नाम पर दर्ज हैं। पुलिस संदीप असरानी उसके साथी से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय हैं कि पुलिस ने पिछले दिनों बाबू के टाटीबंध स्थित मकान में दबिश दी थी और उस दौरान मिले कागजी और डिजिटल सबूतों के आधार पर यह गिरफ्तारियां की गई हैं।







