Madhya Pradesh

डिजिटल रिश्वत का आरोप बुढार के हेड कांस्टेबल का ऑडियो-वीडियो वायरल

Share

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ हेड कांस्टेबल चेतराम पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि ईंट कारोबारी सगे भाई दुर्गेश प्रजापति और रवि प्रजापति से एक पुराने मामले में कार्रवाई की धमकी देकर 17 हजार रुपये की मांग की गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने कार्रवाई से बचने के लिए 5 हजार रुपये फोन-पे के जरिए डिजिटल ट्रांजेक्शन और करीब 12 हजार रुपये नकद दिए। खास बात यह है कि पूरे घटनाक्रम का ऑडियो और वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में रामजी श्रीवास्तव, एसपी शहडोल ने कहा है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने या मामला सामने आने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button