ChhattisgarhCrime

स्वास्थ्य सचिव के नाम पर अस्पताल संचालकों से ठगी का प्रयास

Share

रायपुर। राज्य के स्वास्थ्य सचिव के नाम पर अस्पताल संचालकों से कथित शिकायतों को निपटाने के नाम पर पैसों की मांग करता था। इसकी स्वास्थ्य सचिव ने लिखित शिकायत पुलिस कमिश्वर से की है। इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने बताया कि स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय और उनके निजी स्थापना में अजय अग्रवाल नाम का कोई शख्स कार्यरत नहीं है। आरोपी उनके नाम और पद का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ लेने और विभाग के साथ व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। ठगी करने वाला आरोपी खुद को अजय अग्रवाल बताकर अस्पतालों के संचालकों को कॉल करता है। उनपर अस्पताल के खिलाफ कथित शिकायत का हवाला देते हुए उसे समाप्त करने का दबाव बनाता है। इस काम के लिए पैसों की डिमांड करता है। भिलाई के चरोदा स्थित ए.एम. हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मनोज पोपटनी, दुर्ग के आर्य नगर स्थित गंगोत्री अस्पताल संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराडे और बिलासपुर के आर.बी. अस्पताल और हाईटेक अस्पताल ने शिकायत की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button