Chhattisgarh

SECL कुमदा कॉलोनी के बैंक में सेंधमारी की कोशिश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Share

जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने देर रात बैंक में घुसकर तिजोरी के लॉकर का हैंडल तोड़ दिया और चोरी की कोशिश की, लेकिन वे रकम निकालने में सफल नहीं हो सके। हैरानी की बात यह है कि बैंक से कुछ ही मीटर की दूरी पर छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात थे, बावजूद इसके सेंधमारी की घटना की भनक तक पुलिस को नहीं लग पाई। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी बैंक में सेंधमारी की कोशिश की जा चुकी है, जो नाकाम रही थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button