Chhattisgarh
अटल स्मृति सम्मेलन आज रायपुर में, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह होंगे शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मंगलवार को रायपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे ठाकरे परिसर में अटल स्मृति आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे, जिसमें अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। साथ ही वे एकात्म परिसर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में भी शामिल होंगे। यह सम्मेलन भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ा हुआ है, जिसमें 100 से 500 नए सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को ‘शतकवीर’ और 500 से अधिक सदस्य बनाने वालों को ‘शक्ति वीर’ सम्मान दिया जाएगा। शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के अनुसार लगभग 500 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संभाग प्रभारी राजेंद्र शर्मा सहित शहर के सभी विधायक उपस्थित रहेंगे।







