ChhattisgarhRegion

रेडक्रॉस सोसाइटी से जनपद सीईओ आशीष केश्वरवानी के आग्रह पर एक दिन में 90 नए सदस्य बने

Share

रायपुर। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जनपद सीईओ धरसीवां श्री आशीष केश्वरवानी के आग्रह पर एक दिन में 90 नए सदस्य बने जिसमें लोकनाथ वर्मा, वैभव शर्मा, श्रीमती चंचल ठाकुर, सुनील कुमार बंजारे, श्रीमती रजनी ठाकुर, साहिल खान, धनीराम जांगड़े, हिमांशु साहू सहित अन्य लोगों ने रेडक्रॉस सोसाइटी में वार्षिक सदस्य के रूप में सदस्यता ली। जनपद सीईओ श्री आशीष केश्वरवानी ने सदस्यों की सदस्यता राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को दी।
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एक स्वतंत्र मानव समाजसेवी संस्था है, जो आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में पीडि़तों की सहायता के लिए समर्पित है। संस्था द्वारा भूकंप, आग, बाढ़ एवं सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है।
संस्था से जुडऩे के लिए विभिन्न श्रेणियों में सदस्यता प्रदान की जाती है, जिसमें संरक्षक सदस्य के लिए 25,000 रुपए, उप संरक्षक सदस्य के लिए 12,000 रुपए, आजीवन सदस्य के लिए 1,000 रुपए तथा वार्षिक सदस्यता के लिए 100 रुपए निर्धारित किए गए हैं। इस अवसर पर रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button