ChhattisgarhRegion

गुरुकुल प्रभा वार्षिकोत्सव में बी.कॉम. अंतिम वर्ष की जितेश्वरी चुनी गई सर्वश्रेष्ठ छात्रा

Share

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय में गुरुकुल प्रभा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण का रविवार को अरुण मंच गुरुकुल परिसर में संपन्न हुआ। जहां महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सत्र 2025-26 की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रुप में बी.कॉम. अंतिम वर्ष की छात्रा जितेश्वरी साहू को अलंकृत किया गया। सेवा और समर्पण के लिए करुणा साहू (बीएससी अंतिम) को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक तथा खुशबू साहू (बी.कॉम. अंतिम वर्ष) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, अकादमिक उत्कृष्टता के लिए कु. चेतना साहू (वाणिज्य विभाग), कु. ऐश्वर्या यादव (विज्ञान विभाग) और कु. निशा साहू (कंप्यूटर विभाग) को मेरिट स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुनील कुमार सोनी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने महाविद्यालय की प्रगति की सराहना की और विजेता छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि तरल मोदी, अध्यक्ष, भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कला और कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के लिए ललित कलाओं से जुड़ाव अनिवार्य है, जो छात्राओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। उन्होंने संस्थान के अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण की भी प्रशंसा की। संचालिका समिति सचिव, श्रीमती शोभा खण्डेलवाल ने बताया कि समिति नारी के उत्थान के लिए कार्य कर रही है जिसके लिए छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का सहयोग आवश्यक है। अजय तिवारी ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए बहुमुखी विकास की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की पत्रिका अरुणिता का विमोचन किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button