ChhattisgarhRegion

41 साल निगम को सेवा देकर सेवानिवृत्ति होने से पहले निगम के सहायक अभियंता वर्मा हुए सम्मानित

Share

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सहायक अभियंता ओपी वर्मा निरंतर 41 वर्ष नगर निगम को सेवा देने पश्चात सेवानिवृत्ति पर अपनी सेवाओं हेतु रायपुर नगर निगम जोन 9 कार्यालय में जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू, पार्षद देवदत्त द्विवेदी, मोहन कुमार साहू, पार्षद प्रतिनिधि जयंत साहू, मनोज विश्वकर्मा सहित जोन 9 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता शरद धु्रव सहित जोन 9 के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सम्मानित किये गये। 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे नगर निगम सहायक अभियंता ओपी वर्मा को नगर निगम जोन 9 की ओर से श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह, बुके सहित देकर निगम की दी गई सेवाओं हेतु सम्मानित किया और उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button