Chhattisgarh

विधानसभा घेराव कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला

Share

प्रदेश में मनरेगा का नाम बदलने, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, किसानों पर अत्याचार, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध और जंगलों की कटाई जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने आज विधानसभा का घेराव किया। घेराव से पहले भारत माता चौक पर सभा आयोजित की गई, जिसमें सचिन पायलट, चरण दास महंत, भूपेश बघेल और दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों को डीएपी खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है और गैस सिलेंडर की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं। उन्होंने रोजगार, महंगाई और गरीबों के अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है, जिससे गरीबों पर सीधा असर पड़ रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button