ChhattisgarhRegion

विधानसभा का बजट सत्र जुलाई तक के लिए स्थगित

Share

रायपुर। 23 फरवरी से शुरू हुआ छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने कहा कि इस सत्र में 108 घंटे चर्चा हुई। इस दौरान प्रश्न काल में 86 प्रश्नो पर चर्चा हुई। विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई में होगा। कमर की हड्डी के आपरेशन की वजह से डा सिंह 9 मार्च से अवकाश पर थे। उनकी जगह सभापति धरम लाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और प्रबोध मिंज ने सदन का संचालन किया। इस दौरान सरकार ने विनियोग विधेयक समेत 7 संशोधन विधेयक पारित कराए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button