ChhattisgarhMiscellaneous

गर्मी लगते ही वनांचल के गावों में पेयजल समस्या, ग्रामीण झिरिया का पानी पीने को मजबूर

Share

कवर्धा। बैगा बाहुल वनांचल गांवों में गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। कई गांवों में ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर स्थित झिरिया से पानी लाना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के अंतिम छोर पर बसे बोड़ला ब्लॉक के वनांचल ग्राम भुरसीपकरी का दौरा कर जायजा। कलेक्टर ने रात में गांव में चौपाल लगाकर बैगा आदिवासियों के साथ बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विशेष रूप से पेयजल संकट की समस्या सामने रखी और बताया कि झिरिया से पानी लाना उनके लिए बेहद कठिन है।
उन्होंने पीएचई विभाग को निर्देश देते हुए झिरिया में सेनेटरी वेल निर्माण, मोटर पंप स्थापना और पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने की योजना तैयार करने कहा। जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी टंकी में जल्द पानी भरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले के 26 वनांचल गांवों को चिन्हित कर वहां भी स्थायी पेयजल व्यवस्था विकसित करने का निर्णय लिया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button