धीरेंद्र शास्त्री से मिलने को लेकर आयोजन समिति और अग्रवाल के बीच बहस, हाथापाई तक पहुंचा मामला

कोरबा में बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मिलने के नाम पर बीते दिन हंगामा हुआ है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का आयोजन ‘अपना घर सेवा परिवार’ के अमरजीत सिंह जो पार्षद है उनकी टीम ने किया है। इसी बीच उनसे मिलने को लेकर विवाद उस समय शुरू हो गया जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात और बैठने की व्यवस्था को लेकर उनके पीएसओ बसंत अग्रवाल और आयोजन समिति के बीच बातचीत हो रही थी। बताया जा रहा है कि बसंत अग्रवाल द्वारा अपने खास मेहमानों को पहले मिलने की प्राथमिकता दिए जाने के कारण आयोजकों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद माहौल गर्म हो गया। बहस इतना बढ़ गया कि जल्द ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी कब हाथापाई में बदल गई पता ही नहीं चला। अग्रसेन भवन के भीतर मचे इस हंगामे से वहां मौजूद भक्त और श्रद्धालु हैरान रह गए। आयोजन स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालाँकि हंगामे के बाद स्थिति सामान्य होते ही देर रात्रि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया।







