भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ को जोडऩे वाली खंडी नदी पर वृहद पुल का निर्माण की मिली स्वीकृति

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर अंतागढ़ मार्ग पर पडऩे वाली खंडी नदी पर 6 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से वृहद पुल का निर्माण किया जाना है इसकी स्वीकृति राज्य शासन ने दी है, इसके साथ ही दुर्गूकोंदल ब्लॉक के महेंद्रपुर सटेली गुलालबोडी मार्ग पर पुलिया सहित सडक निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए 5 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गयी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी एवं भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर के अधिकृत प्रयास से यह दोनों कार्यों की सुकृति राज्य शासन वित्त मंत्री ओपी चौधरी नें अपने बजट में शामिल कर स्वीकृति प्रदान की है । उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान के द्वारा आज शुक्रवार को दी गई हैं। विदित हो कि भानुप्रतापपुर केवटी मार्ग पर खंडी नदी में बना पुल जजऱ्र हो चुका है, इसके निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिस पर राज्य शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
