ChhattisgarhRegion

टाहकापार में महानदी पर पुल निर्माण के लिए 28 करोड़ की स्वीकृति मिली

Share

कांकेर। जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम टाहकापार में महानदी पर पुल निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पुल के निर्माण के निर्णय से टाहकापार और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को वर्षभर सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। बरसात के मौसम में होने वाली कठिनाइयों से क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी, जहां पहले जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती थी। कांकेर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने इस पुल के निर्माण की स्वीकृति का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह टाहकापार क्षेत्र की सालों पुरानी मांग थी, जिसे प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार ने पूरा किया है। यह पुल वर्षों से बरसात में जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर क्षेत्रवासियों के लिए जीवनरेखा साबित होगा। इसके निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि को नई गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ सकेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button