ChhattisgarhRegion

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां अब ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से

Share

महासमुंद। महिला एवं बाल विकास विभाग के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। परियोजना कार्यालय द्वारा रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि विभाग का यह निर्णय भर्ती प्रक्रिया को पूर्णत: पारदर्शी, त्रुटिहीन एवं त्वरित बनाने हेतु लिया गया है। आंगनबाड़ी भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाना होगा, जहां उम्मीदवार लॉगिन विकल्प का चयन कर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं कैप्चा दर्ज करना होगा। इसके पश्चात मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी का सत्यापन कर लॉगिन किया जाएगा। लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर पद के लिए आवेदन करें बटन पर क्लिक कर जिला, क्षेत्र (शहरी/ग्रामीण), ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं पद का चयन करना होगा। इसके बाद आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव सहित अन्य आवश्यक विवरण भरकर निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारियां सही प्रकार से भरने के उपरांत आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। यदि आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति, जैसे पात्रता या अंक गणना से जुड़ी समस्या हो, तो अभ्यर्थी दावा-आपत्ति पेज के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button