ChhattisgarhRegion

प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी बैठक में पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Share


रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ संगठन का प्रदेश कार्यालय रोहिणीपुरम रायपुर में प्रदेशस्तर पदाधिकारियों का निर्वाचन/ मनोनयन हेतु कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें वर्ष भर के आय व्यय व प्रदेश पदाधिकारी के निर्वाचन/मनोनयन मुख्य एजेंडा के रुप में रखे गये। जिसमें सभी कोर कमेटी के सदस्य की उपस्थिति रही।आय व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया का पालन करते हुए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। सभी पदों हेतु एक-एक अभ्यर्थी के नाम पर कोर सदस्यों की सर्वसम्मति बनी जिससे निर्विरोध निर्वाचन/मनोनयन पद संरचना आधार पर किया गया।
प्रदेश संरक्षक – श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा
प्रदेशसंयोजक – श्रीमती डॉक्टर सरिता दुबे
प्रदेश अध्यक्ष – श्रीमती भारती किरण शर्मा
प्रदेश उपाध्यक्ष – श्रीमती सरिता तरुण शर्मा
प्रदेश सचिव – संजय शुक्ला
प्रदेश महासचिव – श्रीमती प्रीति शुक्ला
प्रदेश कोषाध्यक्ष – श्रीमती सुनीता मिश्रा
प्रदेश संगठन विस्तार सचिव – ईश्वर प्रसाद शर्मा
प्रदेश सचेतक व अतिरिक्त प्रभार कार्यकारी अध्यक्ष – कमलेश कुमार शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ – श्रीमती निशा तिवारी
प्रदेश सह सचिव प्रदेश संयोजक विप्र प्रकोष्ठ – मेघराज तिवारी

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button