ChhattisgarhRegion

उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियनों की नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों को मिला पदस्थापना आदेश

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा किया गया था। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा अंतिम चयन एवं अनुपूरक सूची का प्रकाशन किया गया।जारी आदेश के अनुसार, अंतिम चयन सूची से पदस्थापना हेतु आयोजित काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले 14 अभ्यर्थियों, लिखित रूप से त्यागपत्र देने वाले 4 अभ्यर्थियों तथा निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 10 अभ्यर्थियों के स्थान पर अनुपूरक सूची से 24 अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया गया। वहीं 2 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे तथा भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग श्रेणी के 1-1 पद उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रखे गए हैं।
इन पदों में चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल-6 (?25300-80500) वेतनमान में अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर संबंधित शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार धीरज प्रजापति को बेरला बेमेतरा,गितेश अग्रवाल को जशपुर,निकिता दुबे को किरंदुल दंतेवाड़ा,उमा शंकर पाण्डेय को रामानुजगंज बलरामपुर-रामानुजगंज, प्रह्लाद को छुरा गरियाबंद,अदिति सिंह को रामचंद्र बलरामपुर-रामानुजगंज, अंनिल साहू को गरियाबंद,सोमनाथ यादव को गंडई खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, लक्ष्मी साहू को चांदनी बिहारपुर सूरजपुर,सुधा यादव को छुरिया राजनांदगांव,प्रतिम सिंह को सनावल बलरामपुर-रामानुजगंज,सहदेव सिंह मरावी को मानपुर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नरेश कुमार को तोकापाल बस्तर,बादल कुजुर को मैनपुर गरियाबंद,मनीषा गावड़े को दंतेवाड़ा,सुरेश कुमार पखांजुर कांकेर,चिरंजीवी सिंह को साल्हेवरा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,ज्योति भान पाण्डेय को गरियाबंद,गोपाल सिंह मसियारे को नारायणपुर,रामबती मरकाम को पखांजुर कांकेर,शाश्वत पाण्डेय को मैनपुर गरियाबंद, चेस प्रकाश सिन्हा को नारायणपुर,जे. सुधाकर राव को और नारायण लाल तारक को कोंटा सुकमा जिले के शासकीय महाविद्यालय में पदस्थापना की गई है।
उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। इन नियुक्तियों से प्रदेश के दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों के महाविद्यालयों में प्रयोगशाला व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button