ChhattisgarhRegion

केन्द्रीय विद्यालय में एडमिशन 2 तक

Share

बीजापुर। केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली से पांचवीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कक्षा प्रथम में 80 सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है, जबकि कक्षा दूसरी से पांचवीं (प्रत्येक में 40 सीट) के लिए अभिभावकों को विद्यालय में जाकर ऑफलाइन पंजीयन करना होगा। पंजीयन की प्रक्रिया 2 अप्रैल दोपहर 1 बजे तक चलेगी। प्रबंधन ने अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button