
नई दिल्ली। सिक्किम में हनीमून मानाने गया एक और नवविवाहित जोड़ा गायब हो गया है। 11 दिन से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। राजा और सोनम मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। राजा का शव पहले ही बरामद हो गया था। अब सोनम भी सही सलामत यूपी के गाजीपुर में मिल गई है। वहीं, यूपी के प्रतापगढ़ जिले के नवविवाहित दंपति कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों का कहना है कि “अब तक एक चप्पल तक नहीं मिला।”
लालगंज तहसील क्षेत्र के राहाटीकर गांव के रहने वाले कौशलेंद्र और अंकिता हनीमून पर सिक्किम गए थे। दोनों जिस वाहन में सवार थे। वह 29 मई को हादसे का शिकार हो गया था और 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे को 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन दोनों की कोई खबर नहीं मिली है। इस वाहन में सवार दो लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें से एक सामान्य वार्ड और दूसरा आईसीयू वार्ड में भर्ती है। इन लोगों ने भी पुष्टि की है कि कौशलेंद्र और अंकिता इनके साथ ट्रैवलर में मौजूद थे।
