ChhattisgarhCrimeRegion

पापा ने डांटा, बेटी ने फाँसी लगाकर दी जान

Share

कांकेर। जिले के बडग़ांव थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहर खेड़ेगाव में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती खेमिन नरेटी ने अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां घर आई तो बेटी को फंदे पर लटका देख आस-पास के लोगों को सूचना दी गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बडग़ांवपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह ग्राम जवाहर खेड़ेगाव निवासी कमलेश नरेटी की 19 वर्षीय बेटी खेमिन नरेटी को पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया, जिसके बाद पिता घर से बाहर काम से चले गए। उसकी मां गांव में महुआ बीनने चली गई, जबकि छोटा भाई मोहल्ले में खेलने के लिए चला गया। पिता की डांट बेटी को इतनी बुरी लगी कि उसने अपनी ही चुन्नी को फंदा बनाते हुए दोपहर को घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के बाद जब उसकी मां महुआ बीनकर घर वापस आई तो बेटी को खोजा तो बेटी को फंदे से लटका देख आस-पास के लोगों को बुलाया। तत्काल युवती को अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार बुरी तरह से टूट गया। उनका कहना था कि पिता की डांट को इतना बुरा मान लिया कि अपना जीवन ही समाप्त कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया, वहीं मामले की जांच की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button