अलाव से बुजुर्ग अपने घर में जल गया जिंदा

जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत गंगानगर वार्ड क्रमांक-23 निवासी एक बुजुर्ग घर में ही अलाव से जिंदा जल गया, बुजुर्ग का पैर छोड़ बाकी पूरा अंग जलकर खाक हो गया। पड़ोसियों ने आग निकलती देख पानी डाला और अंदर जाकर देखने पर बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।। बताया जा रहा है कि अलाव जलाकर बैठा था। जिससे पहले आग उसके कपड़े पर लगी, फिर पूरा शरीर जल गया। उसके घुटने से नीचे पैर का कुछ हिस्सा ही बचा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग शिव शंकर यादव उम्र 64 वर्ष जगदलपुर के गंगानगर वार्ड क्रमांक-23 के रहने वाले अपने घर पर अकेले रहते थे। उन्होंने अपने घर पर अलाव जलाकर रखा था, वे शॉल भी ओढ़े थे। इस दौरान अचानक उनके कपड़े में आग लग गई। जिससे उनका शरीर जल गया। वे बेसुध होकर नीचे गिर गए। इस हादसे में उनका शरीर जल गया। आग की लपटें इतनी थी कि आस-पास में रखा सामान भी जल गया। जिसके बाद आग की लपटें फैली और घर से धुआं उठने लगा। वहीं, आस-पास के लोगों ने जब धुआं देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाया।
पार्षद राजेश रॉय ने कहा कि वार्ड के लोग मौके पर पहुंचे थे। दरवाजा खुला हुआ था, शरीर जल चुका था। बुजुर्ग घर पर अकेले रहते थे, उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
