स्टॉप डैम पर बने नाले पर खड़ा बुजुर्ग मुरुम में दबा, बचाओ अभियान जारी

महासमुंद। सिंघोडा थाने के रक्सा गांव में बारिश के कारण नाले पर बने स्टॉप डैम के ऊपर खडा बुजुर्ग मरूम धंसने से दब गया। पानी के तेज बहाव के चलते स्टॉप डैप का मुरूम अचानक अंदर धंस गया। इसमें बुजुर्ग शोभा राम मुरुम के साथ ही जमीन में धंस गए। इसको वहां मौजूद ग्रामीणों ने देखा उन्होंने अधेड़ को ढूंढने की कोशिश की। नहीं दिखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अधेड़ को ढूंढने की कोशिश की। इसके लिए ओडिशा से NDRF की टीम बुलाई गई। घटना के 24 घंटे बाद भी बुजुर्ग को नहीं ढूंढ पाई है। गोताखोर नाले के अंदर भी उसे खोजने की कोशिश कर रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सराइपाली SDM नम्रता चौबे ने कहा कि पानी का बहाव तेज है। घटना स्थल के आसपास पानी रोकने का प्रयास जारी है। 24 घन्टे से लगातार हम प्रयास कर रहे हैं। बाहर से NDRF की टीम बुलाई गई है। . अधेड़ की 15 से 20 फ़ीट नीचे दबे होने की आशंका है।
