ChhattisgarhMiscellaneous
महिला 40 सालों से जमीन के लिए दफ्तरों का काट रही चक्कर, जान देने कलेक्टोरेट पहुंची

कवर्धा। एक बुजुर्ग महिला आत्महत्या करने की नीयत से कलेक्ट्रेट पहुंची। इससे कलेक्टोरेट में हड़कंप मच गया। महिला ने कहा कि वह 40 वर्षों से अपनी जमीन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हुई।
यह घटना बीते दिनों की है। महिला सीधे कलेक्टर कक्ष के सामने पहुंची और रोते हुए अपनी समस्या बताने लगी। उन्होंने कहा कि अब उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। वहां मौजूद कर्मचारियों ने महिला को समझाकर शांत कराया और रस्सी ले लिया।
घटना के बाद प्रशासन ने महिला की शिकायत दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया है।
