ChhattisgarhUncategorized
अमित शाह और सीएम विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा, प्रदेश की समृद्धि की कामना

रायपुर/जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए मां से आशीर्वाद मांगा।
इस धार्मिक अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग सहित कई जनप्रतिनिधि और विधायक उपस्थित थे।
बस्तर दशहरा के इस विशेष आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। मां दंतेश्वरी मंदिर में हुई पूजा को क्षेत्र में आस्था और परंपरा का प्रतीक माना जा रहा है।
