ईरान- इजराइल युद्ध में अमेरिका की एंट्री, तीन परमाणु ठिकानों पर किया हमला

तेहरान/नई दिल्ली। बीती रात अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बी-2 बॉम्बर से हमला किया। इसके बादअमेरीकी राष्ट्रपति ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने ईरान से शांति और जंग खत्म करने की मांग की। अब अमेरिकी हमले को लेकर ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनाई ने अमेरिका को धमकाते हुए कहा कि अमेरिकियों को पहले से कही अधिक नुकसान और हमले की उम्मीद रखनी चाहिए। इस बयान को अमेरिका के लिए बड़ी धमकी माना जा रहा है और ऐसा लग रहा है कि ईरान अब शांति या जंग रोकने के मूड में नहीं है। वह कभी भी अमेरिकी के बेस पर हमला कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी ईरान को सीधे तौर पर चेतावनी दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ के जरिए कहा कि अमेरिका के खिलाफ ईरान की कोई भी जवाबी कार्रवाई का जवाब बीती रात जो हुआ उससे कहीं ज्यादा ताकत से दिया जाएगा।
ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला बोला। डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के बाद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज़ और इस्फहान पर सफल हमला किया है। हमले के बाद सभी विमान अब ईरान के एयर स्पेस से बाहर निकल चुके हैं। फोर्डो के परमाणु ठिकाने पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया है। सभी विमान सुरक्षित लौट रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मुद्दे पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
उन्होंने बताया कि हमले में 6 बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया।
