Chhattisgarh

सूर्या विहार में कथित धर्मांतरण, बजरंग दल की शिकायत पर कार्रवाई

Share

जिले में एक बार फिर कथित अवैध धर्मांतरण का मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के सूर्या विहार में एक निजी मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू धर्म के लोगों को प्रलोभन और भय दिखाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप लगा है। हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, रविवार को जेम्स सिंह के निजी आवास में करीब 16 लोग एकत्र हुए थे, जहां बिना अनुमति मकान को प्रार्थना भवन के रूप में संचालित किया जा रहा था। बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव धनकर की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 299, 3(5) तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button