Madhya Pradesh

AI समिट विवाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव का कड़ा बयान

Share

AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर सियासी विवाद गर्मा गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी महाकाल से माफी मांगे और कांग्रेस को सोच-समझकर अपनी बातें रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ बोल रही है और किसानों की हालत सुधारने में पिछली सरकार विफल रही। वहीं, AI समिट के दौरान कांग्रेस ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया, जिसे मुख्यमंत्री ने “गंदी मानसिकता का परिचय” बताया। प्रदेश सरकार का दावा है कि यूरोपीय यूनियन से समझौते किसानों के लाभ के लिए किए गए हैं और 1500 करोड़ से अधिक की राशि सोयाबीन के भावन्तर में दी गई, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में दलहन की उपज तेजी से बढ़ रही है, सरसों के रकबे में 27% की वृद्धि हुई है और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए मूंग की जगह उडद लगाने पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। पीला मोजेक जैसी समस्याओं में भी सरकार ने किसानों को राहत देने का प्रयास किया है, ताकि उनकी आय बढ़े और कठिन समय में सरकार उनके साथ खड़ी रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button