Madhya Pradesh

कृषि मंत्री ने खाद की कमी फर्जी बताया, दो साल की उपलब्धियां पेश की

Share

मध्यप्रदेश में खाद की कमी को लेकर किसानों की परेशानियों और प्रदर्शन के बीच कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने इसे फर्जी और प्री-प्लान बताया। उन्होंने कहा कि खाद की लाइन में लगे वीडियो प्री-प्लान होते हैं और प्रदेश में खाद पर्याप्त मात्रा में है। इस दौरान मंत्री ने कृषि विभाग का दो साल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। उन्होंने बताया कि विभाग का बजट 2002-03 में 600 करोड़ था, जो 2024-25 में बढ़कर 27,050 करोड़ रुपए हो गया है। 2024-25 में कृषि का रकबा 297 लाख हेक्टेयर और सिंचाई क्षमता 55 लाख हेक्टेयर हो गई है। मक्का उत्पादन में प्रदेश प्रथम और दलहन उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश के 29 जिलों के 27 लाख किसानों को 1,860.23 करोड़ की राहत राशि और 35 लाख से अधिक किसानों को 275.86 करोड़ का भुगतान किया गया। नकली खाद के मामले में अब तक 95 FIR दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, सोयाबीन भावांतर योजना में 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया, जिनमें 5.98 लाख किसानों ने 13.89 लाख मेट्रिक टन सोयाबीन मंडियों में बेचा और 2.67 लाख किसानों के खातों में 482 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button