ChhattisgarhRegion

विद्युत कंपनी प्रबंधन के ठोस आश्वासन बाद विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने आंदोलन किया स्थगित

Share


रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के साथ 20 मार्च 2025 को चेयरमैन पावर कंपनी के द्विपक्षीय वार्ता करने पर सहमति व अन्य मांगों को प्रबंधन द्वारा तत्काल निराकरण के आश्वासन एवं गर्मी के समय में आम नागरिकों को विद्युत सेवा बंद होने से आने वाली परेशानी इत्यादि विषयों को मद्देनजर रखते हुए जारी क्रमबद्ध आंदोलन को एक निश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया है। इसके बाद भी कंपनी प्रबंधन द्वारा संघ की मांगो को दरकिनार किया जाता है तो विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ पुन: धरना – प्रदर्शन करते हु अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उक्त जानकारी संघ के प्रांतीय महासचिव ई. जी. के. मंडावी द्वारा दी गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button