Chhattisgarh
अवैध नशे के खिलाफ अभियान के बाद IPS संतोष सिंह को CISF में नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे और उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के पद पर डेपुटेशन मिली है। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर कार्यरत हैं। अवैध नशे के खिलाफ उनके अभियान के चलते संतोष सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ISCP अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने उनकी डेपुटेशन को मंजूरी दे दी है और अंडर सेक्रेटरी संजय कुमार ने इसके आदेश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर उन्हें संतोष सिंह को नई जिम्मेदारी पर तुरंत ज्वाइन करने के लिए रिलीव करने का निर्देश दिया गया है।







