हसदेव नदी की आरती कर सरक्षण का लिया संकल्प

कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति प्रत्येक माह की पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला घाट, कोरबा पर ‘हसदेव आरती’ का आयोजन करता है। भाद्रपद पूर्णिमा पर दिनांक 6 सितम्बर की शाम 5 बजे भव्य हसदेव आरती का आयोजन किया गया।
यह धार्मिक आस्था से जुड़े होने के साथ लोगों को नदी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके मुख्य यजमान भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका जन्म ग्राम तरदा में हुआ है। बचपन में वे हसदेव नदी में घंटों नहाया करते थे और उसका पानी भी पीते थे। लेकिन आज हसदेव नदी इतना प्रदूषित हो गया है कि उसे पीना तो दूर, स्नान करना भी संभव नहीं है। इस दौरान हेमन्त माहुलीकर प्रदेश महामंत्री, संस्कार भारती, छत्तीसगढ़, नरेश कुमार अग्रवाल, सुश्री जया मिश्रा प्रदेश प्रभारी, महिला पतंजलि योग समिति और सुश्री ऋतु चौरसिया प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी आदि उपस्थित थे।
