Chhattisgarh

महादेव एप के बाद ‘किंगडम बुक’ का जाल, ऑनलाइन सट्टा किंग राजा सरदार गिरफ्तार

Share

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप पर पुलिस की सख्ती के बीच उसके नए विकल्प सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ के जरिए जिले में अवैध सट्टा खिलाने वाले सट्टा किंग राजा सरदार उर्फ सत्यवीर सिंह खुराना को कवर्धा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क रायपुर निवासी अनीश खान के इशारे पर संचालित हो रहा था, जो सट्टे के लिए सुपर आईडी उपलब्ध कराता था। आरोपी ने करीब 70 से 80 ऑनलाइन आईडी बांटी थीं, जिनके माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है। आरोपी पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। मामले में अनीश खान और उसका सहयोगी स्वयम खुराना फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button