आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर में एडमिशन 2026 शुरु, नए दौर के कोर्स और प्रॉस्पेक्टस लॉन्च

रायपुर। आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने और नए प्रॉस्पेक्टस लॉन्च करने की घोषणा की। विश्वविद्यालय ने इस अवसर पर कई नए और आधुनिक कोर्स पेश किए, जिनमें बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के स्पेशलाइज्ड प्रोग्राम शामिल हैं, जो वर्तमान इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इस वर्ष हॉस्पिटैलिटी प्रोग्राम्स में ग्लोबल करियर पाथवे भी शुरू किए गए हैं, जिसके तहत छात्रों को विदेशों में इंटर्नशिप और इंटरनेशनल एक्सपोजर के अवसर मिलेंगे।
इस मौके पर प्रो वाइस चांसलर डॉ. लक्ष्मी मूर्ति ने कहा, हमारे नए प्रोग्राम्स, खासकर बैंकिंग और ग्लोबन हॉस्पिटैलिटी पाथवे, छात्रों को तेजी से बदलते इंडस्ट्री वातावरण के लिए तैयार करते हैं। हाल ही में आयोजित जॉ फेयर में 1000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया, जहां 80 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लेकर लगभग 25 छात्रों को स्पॉट ऑफर दिए। यह हमारी मजबूत इंडस्ट्री कनेक्ट को दर्शाता है।
ग्रुप डायरेक्टर धर्मवीर धीर ने एडमिशन प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा, आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर में स एडमिशन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होते हैं। यहां किसी भी प्रकार की डोनेशन, कैपिटेशन फीस या सिफा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताया, हम शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले यूनिवर्सिटी ने करीब 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप छात्रों को दी थी, और हम इसे आगे और बढ़ाने की दिश काम कर रहे हैं। अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और अन्य प्रोफेशनल प्रोग्राम्स के लिए एडमिशन अब खुले हैं। इच्छुक छात्र-छ विस्तृत जानकारी के लिए नए प्रॉस्पेक्टस और यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।







