नए सत्र में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नहीं मिलेगा प्रवेश

रायपुर। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देने का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन के इस फैसले से राज्य के 6 हजार से ज्यादा निजी स्कूलों में आरटीई के तहत एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित होगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा आरटीई के तहत दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि में बढ़ोतरी नहीं की गई है, इससे निजी स्कूलों पर आर्थिक बोझ बढ़ पड़ है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हाईकोर्ट ने भी निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन भी किया, लेकिन सरकार और शिक्षा विभाग में कोई सुनवाई नहीं हुई। अब यह कदम असहयोग आंदोलन के तहत उठाया गया है और अब निजी स्कूल आरटीईए के तहत आवंटित विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देंगे। एसोसिएशन का कहना है कि मजबूरी में यह निर्णय लेना पड़ा है।







