Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल दो आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे वित्त विभाग में विशेष सचिव के साथ ही नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं दूसरे आदेश में राज्य शासन ने आईएएस अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, उप सचिव (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अब वे केवल अपने मूल विभाग में उप सचिव के रूप में कार्य करेंगे।







