ChhattisgarhRegion

छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में होगा अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, हुआ भूमिपूजन

Share

रायपुर। पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्षेत्र स्थित शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय परिसर में 10 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष निर्माण का विधायक सुनील सोनी ने श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ किया।
इस अवसर पर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड पार्षद एवं नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपेशचंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा,सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी पाण्डेय, अंकित निहाल, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, उपअभियंता हिमांशु चंद्राकर, सुश्री अंकिता अग्रवाल, शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के प्राध्यापको, विद्यार्थियों सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की बडी संख्या में उपस्थिति रही।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने भूमिपूजन करते हुए जोन 4 जोन कमिश्नर एवं अधिकारियों को तत्काल शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में दक्षिण विधायक निधि से स्वीकृति अनुसार अतिरिक्त कक्ष निर्माण प्रारंभ कर समय सीमा में सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना प्राथमिकता से किये जाने निर्देशित किया। दक्षिण विधायक ने विद्या की माता देवी सरस्वती के छायाचित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि उन्होने 4 माह पूर्व छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष बनवाने आवश्यक राशि की घोषणा की थी। उसे स्वीकृत कर कार्य आरंभ करवा दिया गया है। शीघ्र ही कार्य पूर्ण होगा एवं इसका लोकार्पण किया जायेगा। नया अतिरिक्त कक्ष बनने से शासकीय छत्तीसगढ़ कालेज के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण यहां विविध सकारात्मक गतिविधियां नियमित रूप से कर सकेंगे। महाविद्यालय प्राचार्य श्री तपेशचंद्र गुप्ता ने रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी को विधायक निधि से राशि स्वीकृत कर महाविद्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने पर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button