Madhya Pradesh

आदमपुर एयरपोर्ट अब श्री गुरु रविदास महाराज के नाम से जाना जाएगा

Share

पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ रखा जाएगा। इस फैसले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा लगातार जारी है और महापुरुषों के अप्रतिम योगदान के प्रति उनकी कृतज्ञता वंदनीय है। सीएम ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर यह विशेष निर्णय लिया, जो ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button