Madhya Pradesh

अभिनेत्री मेधा शंकर ने महाकालेश्वर मंदिर में लिया भस्म आरती का आशीर्वाद

Share

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मेधा शंकर ने मंगलवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लिया और विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति ने उनका स्वागत किया। मेधा शंकर ने बताया कि यह उनकी महाकाल दर्शन की दूसरी यात्रा है और उन्हें भगवान महाकाल के दर्शन बहुत अच्छे लगे। अपने अभिनय करियर की शुरुआत ब्रिटिश मिनी सीरीज Beecham House (2019) से करने वाली मेधा ने हिंदी फिल्म शादीस्थान और वेब सीरीज दिल बेकरार में भी काम किया है। हाल ही में उन्हें फिल्म 12वीं फेल (2023) से व्यापक पहचान मिली और तब से वह फिल्म और मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button