Madhya Pradesh

भोपाल में वोटर लिस्ट सर्वे के पहले दिन लापरवाही पर कार्रवाई, BLO बर्खास्त

Share

भोपाल में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सर्वे की शुरुआत होते ही प्रशासन ने सख्ती दिखा दी है। सर्वे के पहले ही दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी और BLO प्रशांत दुबे को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आधी रात को तत्काल बर्खास्त कर दिया। दुबे को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 250 पर ड्यूटी सौंपी गई थी, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। कलेक्टर की इस कार्रवाई का उद्देश्य यह संदेश देना था कि SIR प्रक्रिया में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भोपाल में SIR सर्वे के तहत कुल 2029 BLO और 250 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं, जो डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से प्रपत्र भरवा रहे हैं। कलेक्टर सिंह ने खुद हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। यह सर्वे 4 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें हर मतदाता से दो प्रतियों में फॉर्म भरवाया जाएगा। बर्खास्तगी की यह पहली कार्रवाई पूरे प्रदेश में SIR सर्वे को गंभीरता से लेने का उदाहरण बन गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button