रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, जरवाय में 1 एकड़ जमीन पर निर्माण ध्वस्त

राजधानी Raipur में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में Raipur Municipal Corporation के जोन-8 की टीम ने जरवाय क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक एकड़ निजी जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों द्वारा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर मुरूम की सड़क बनाई गई थी और करीब 12 स्थानों पर प्लिंथ लेवल तक निर्माण भी कर लिया गया था। नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध मुरूम मार्ग को काटते हुए सभी अवैध निर्माणों को तोड़ दिया और मौके पर ही काम रुकवा दिया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त Vishwadeep के आदेश और जोन-8 की जोन कमिश्नर Rajeshwari Patel के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान जोन-8 के उपअभियंता Abrar Khan सहित नगर निवेश विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।







