ChhattisgarhCrimeRegion

सब्जी विक्रेता महिला का पैसों से भरा थैला चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत अनुपमा चौक में सब्जी बेच रही ग्रामीण महिला का पैसों से भरा थैला चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे ट्रैक कर आज बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरी नायक (22) निवासी पनारापारा, जगदलपुर के रूप में हुई है। वह पहले भी लूट और चोरी के मामलों में शामिल रहा है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके पास से चोरी की बची हुई राशि 1,750 रुपए जब्त की गई।
मिली जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 11:40 बजे अनुपमा चौक के पास सब्जी बेच रही बसंती बघेल अपनी मां के साथ व्यस्त थी। इसी दौरान एक युवक चेहरे पर नकाब लगाकर आया और पास में रखा पैसों का थैला उठाकर फरार हो गया। शिकायत मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने संदेही की पहचान कर आरोपी गिरी नायक (22) निवासी पनारापारा को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button