शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोंड़ागांव। जिले की मर्दापाल पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया और लगातार सम्बन्ध बनाता रहा गर्भवती हो गई, जिसके बाद शादी करने से मना कर फरार हाे गया। पीड़िता ने इस संबंध में थाना मर्दापाल में रिपोर्ट दर्ज करायी, विवेचना के दौरान आरोपी कुशल दीवान काे हिरासत में लेकर पूछ-ताछ करने पर अपराध करना स्वीकार करने व आरोपी के विरूध्द अपराध सबूत पाये जाने से कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
मर्दापाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 अप्रेल को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी मई 2025 में फोन नम्बर मांगकर बात करते लगा और बात करते करते दोस्ती किया और शादी करूंगा, पत्नी बनाऊगा विश्वाश दिलाया और शारीरिक सम्बन्ध बनाया और लगातार सम्बन्ध बनाता रहा, सम्बन्ध बनाने की वजह से गर्भवती हो गई तो शादी करने से मना किया तब प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मर्दापाल में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी कुशल दीवान पिता सोना दीवान उम्र 35 वर्ष निवासी राजपुर सरगिगुड़ा पारा थाना भानपुरी जिला बस्तर से घटना के संबध मे पूछ-ताछ करने पर अपराध करना स्वीकार करने व आरोपी के विरूध्द अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।







