Madhya Pradesh
राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों में चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा गया

भोपाल में हाई-प्रोफाइल चोर जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। फॉरेन रिटर्न बीटेक पास प्रांजल दीक्षित ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 7 लाख रुपये से ज्यादा के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रांजल दीक्षित को ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग की लत थी। गेमिंग में पैसे हारने के बाद उसने राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करना शुरू किया। वहीं, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले में भी 77 साल के बुजुर्ग को टेलीग्राम ग्रुप के जरिए शिकार बनाया गया था, जिसमें वेबसाइट ‘लैंडप्राइम’ पर रजिस्ट्रेशन कराया गया था।







