प्रेमिका की बर्बरता पूर्ण हत्या का आरोपी कोरिया से गिरफ्तार

अंबिकापुर। . रेप एंड मर्डर के सनसनीखेज मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घटना के बाद जिला छोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी पर 35,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को कोरिया जिले से पकड़ा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अंबिकापुर पुलिस कोरिया रवाना हो गई है।
गौरतलब है कि महामाया मंदिर द्वार के पास 3 अप्रैल को एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। इससे शहर में सनसनी फैल गई।. पुलिस, एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम घटनास्थल पहुंची। जांच में गले पर धारदार हथियार के निशान और चेहरा कुचला हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक बॉटल बरामद किया गया था, जो हत्या से पहले रेप की आशंका जताई जा रही थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए। मृतका को बेदर्दी से मारा गया था।
जांच में पता चला कि महिला की उम्र 45 वर्ष है और 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह से घर छोड़ दिया था। अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए का घर है, जहां उसका 25 साल का एक बेटा रहता है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में महिला और आरोपी को रात 1 बजे घटना स्थल की ओर जाते नजर आये थे। महिला अपने प्रेमी के कंधे पर हाथ भी रखी हुई थी। घटनास्थल पर पर्दा लगा था। जिसके पीछे दोनों ने खाना भी खाया था। एक फुटेज में प्रेमी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने उसकी पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की है। पुलिस ड्रोन की मदद से आरोपी की तलाशी कर रही थी।







