ChhattisgarhCrimeRegion
खुडख़ुडिय़ा नामक जुआ खेला रहा आरोपी गिरफ्तार

कोंड़ागांव। जिले के थाना माकड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लुभा मेला स्थल के पीछे कुछ व्यक्ति खुडखुडिया नामक जुआ खेला रहे हैं । सूचना पर माकड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश देकर जुआ खेलाने वाले एक व्यक्ति जिसका नाम रामचन्द्र नेताम पिता स्व. कारियाराम नेताम निवासी तितना सड़कपारा थाना माकड़ी को हिरासत में लेकर आरोपी के विरूद्ध छग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया, आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1000 रूपयें, झण्डामुण्डा चार्ट-1 नग, खुडख़ुडिया गोटा-6 नग, टोकनी-1 नग को जप्त किया गया है।







