महिला की फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी शिकायत पीड़िता ने उतई थाने में दर्ज कराई थी। जिस पर कार्यवाई कर गई।
शिकायत के अनुसार आरोपी राधेलाल माहरा इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। पीड़िता के स्वीकारने के बाद आरोपी ने उससे बातचीत शुरू की। आरोपी ने बाद में व्हाट्सएप पर पीड़िता से संपर्क किया और अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता की फोटो को एडिट कर इंस्टाग्राम और मैसेज के जरिए वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता को आरोपी लगातार अभद्र मैसेज करता रहा। आरोपी पीड़िता की तस्वीरों को अश्लील फोटो के साथ वायरल करता रहा था। शुरू में आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि उसकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वह और तस्वीरें वायरल कर देगा। पीड़िता ने आरोपी की मांगे पूरी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
आरोपी को बालोद के ग्राम कोहगाटोला से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया । पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने तीन अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर यह अपराध किया था। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चैटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं।







