Chhattisgarh

NH-43 पर हादसा फिटनेस ट्रेनिंग से लौट रहे आरक्षक की मौके पर मौत

Share

सूरजपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जान ले ली, जहां नेशनल हाइवे-43 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से विश्रामपुर थाना में पदस्थ आरक्षक अभय पांडे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात जयनगर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब आरक्षक दसवीं बटालियन सिलफिली में फिटनेस ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिससे सड़क खून से सन गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button