ChhattisgarhCrime

एसीबी ने रिश्वत लेते आरटीओ के बाबू को पकड़ा

Share

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज रायपुर में आरटीओ के बाबू को 14 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद आरटीओ कार्यालय में हड़कंप है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने फाइनेंस वाहन का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद आरोपी को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वह चोला मंडलम फाइनेंस की गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर पैसे ले रहा था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button