
पंजाब। आप पार्टी ने पंजाब के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि अमन अरोड़ा को आम आदमी पार्टी का नया पंजाब अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विधायक शेर सिंह कलसी को आम आदमी पार्टी पंजाब का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
